नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर विवाद बढ़ गया है। राउत ने अल्बानिया में सुप्रीम कोर्ट को जलाए जाने की घटना का जिक्र करते हुए भारत को उससे सबक लेने की सलाह दी थी। अब इस पर अधिवक्ता विनीत जिंदल ने दिल्ली पुलिस से शिकायत कर राउत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राउत की टिप्पणी संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने का जोखिम पैदा करती है।दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत, इन धाराओं में कार्रवाई की मांग विनीत जिंदल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर और ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस-IFSO) से संजय राउत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में भारतीय...