देहरादून, जुलाई 10 -- देहरादून। देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की शानदार तस्वीर शनिवार से देहरादून के परेड मैदान में दिखाई देगी। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार मिलकर 11 से 15 जुलाई तक लोक संवर्धन पर्व के छठे संस्करण का आयोजन करने जा रहे हैं। पीआईबी के अनुसार केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस पर्व का उद्घाटन करेंगे। इस महोत्सव में आम जनता का प्रवेश निशुल्क रहेगा। महोत्सव में करीब 150 प्रदर्शनी स्टॉल में 40 फीसदी उत्तराखंड की पारंपरिक कला एवं शिल्प को समर्पित होंगे। यह पहली बार है जब लोक संवर्धन पर्व का आयोजन किसी राज्य सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। उत्तराखंड, प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (पीएम विकास) योजना के अंतर्गत इस प्रमुख आयोजन के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्राल...