मोतिहारी, मार्च 15 -- मोतिहारी, विसं। वर्ष 2026 के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ निरीक्षी न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय के राजेश कुमार वर्मा ने शनिवार को किया। निरीक्षी न्यायाधीश ने अपने संबोधन में कहा कि जब तक समाज है, तब तक विवाद रहेंगे। किन्तु इन विवादों के समाधान के लिए एक सशक्त मंच राष्ट्रीय लोक अदालत के रूप में उपलब्ध है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अभिषेक कुमार दास ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से समाप्त होने वाले विवादों में न किसी की हार होती है और न किसी की जीत, बल्कि दोनों पक्षों की सहमति से सौहार्दपूर्ण समाधान होता है।प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय इसरार अहमद, जिला विधिज्ञ संघ के महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पु दुबे , अध्यक्ष शेषनाथ कुंवर ने भी लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकार...