गोपालगंज, अप्रैल 11 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। पंचदेवरी प्रखंड के सेमरिया पंचायत भवन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोपालगंज के तत्वावधान में लोक अदालत को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय मुखिया अशोक प्रसाद गुप्ता ने की। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही। शिविर में विधिक सेवा प्राधिकरण के धर्मेंद्र सिंह और बृज किशोर प्रसाद ने लोक अदालत की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोक अदालत आम लोगों के लिए न्याय पाने का सरल, सस्ता और त्वरित माध्यम है। जहां मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है। इसमें न तो अधिक समय लगता है और न ही अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में न्यायालयों में लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में लोक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.