अल्मोड़ा, सितम्बर 11 -- कुंवर भाकुनी, सोमेश्वर। सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार से लोकायुक्त की नियुक्ति करने की मांग की है। उनकी मुहिम को देवभूमि यूनाइटेड फ्रंट के महासचिव पूर्व सैनिक नंदन रावत ने समर्थन दिया है। उन्होंने सरकार और जनप्रतिनिधियों को पत्र भी भेजा है। कहना है कि यह मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा है। शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर इस पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की जाएगी। ताकि प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...