हरिद्वार, मई 31 -- श्यामपुर, संवाददाता। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आचार-विचार और आदर्श हमेशा समाज को प्रेरित करते रहेंगे। यह बात पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम सजनपुर में आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। ग्राम सजनपुर में पुराने कुएं के पास तिराहे पर दुर्गा मंदिर समिति की ओर से लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर स्वामी यतीश्वरानंद एवं उपस्थित लोगों ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को पूरा देश सम्मान और श्रद्धा के साथ याद कर रहा है। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत उ...