'लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन की जगह नहीं', हाईकोर्ट की टिप्पणी पर सौरभ दास ने बजाईं तालियां
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि संवैधानिक लोकतंत्र में धरना, भूख हड़ताल और सत्याग्रह जैसी राजनीतिक गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अदालत की इस टिप्पणी पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास ने तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर खबर साझा करते हुए लिखा कि अदालतें हमें बहुत गर्व महसूस करा रही हैं। उनका यह पोस्ट अदालत की टिप्पणी पर व्यंग्य के तौर पर देखा जा रहा है। दरअसल, केरल हाईकोर्ट की यह टिप्पणी श्री शंकराचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय के 16 निलंबित छात्रों से जुड़े मामले में आई है। अदालत ने 2017 के एक पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षण संस्थानों में धरना, भूख हड़ताल और सत्याग्रह जैसी गतिविधियों में शामिल छात्रों को निष्कासित किया जा सकता है।क्या बोले सौरभ दास? इस खबर को शेयर करते हुए सौरभ दास ने लिखा, "वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.