'लोकतंत्र को कमजोर कर राजतंत्र लाना चाहती है भाजपा'
बरेली, जुलाई 7 -- बरेली पहुंचे सपा नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने शिक्षक एमएलसी चुनाव को विधानसभा चुनाव से पहले का 'सेमीफाइनल' बताया। सपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि यह चुनाव ईवीएम नहीं, बल्कि बैलेट पेपर से होता है। इसे जीतकर विपक्ष यह साबित करेगा कि चुनावों में हार की बड़ी वजह ईवीएम में गड़बड़ी है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी हरियाणा और बंगाल की तरह वोट लूटकर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करना चाहती है। आरोप लगाया कि यदि संसद के दोनों सदनों में भाजपा को एक तिहाई बहुमत मिल गया तो वह देश में लोकतंत्र खत्म कर राजतंत्र लागू करने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी और उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव देश के लोकतंत्र की दिशा तय करेगा। राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.