नई दिल्ली, अगस्त 12 -- रिएलिटी शो 'लॉकअप 2' की सदस्य पामेला सेरेना ने बातों-बातों में बहुत बड़ा खुलासा कर दिया है। दरअसल, 'लॉकअप 2' तो खत्म हो गया है और श्रेया कालरा ने इसका खिताब भी अपने नाम कर लिया है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अब भी चर्चा में हैं। हाल ही में पामेला से एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 20' के बारे में सवाल किया गया। इसके बाद उन्होंने 'लॉकअप 2' की पोल खोलना शुरू कर दी।क्या बोलीं पामेला? 'टेली टॉक इंडिया' को दिए इंटरव्यू में पामेला से पूछा गया कि क्या वह 'बिग बॉस 20' में हिस्सा लेने वाली है। इस पर पामेला ने कहा, 'लॉकअप 2 के बाद अब हम कुछ महीनों तक किसी भी रिएलिटी शो में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। ये हमारे कॉन्ट्रैक्ट में ही लिखा हुआ है। लेकिन हमें ऑफर मिल रहे हैं। बहुत सारे ऑफर आ रहे हैं।' पामेला की इस बात ...