समस्तीपुर, जुलाई 11 -- पूसा, निसं। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि परिसर स्थित खेत का नजारा शनिवार को बदला बदला था। मजदूरों की जगह विवि के कुलपति डॉ पीएस पाण्डेय सफेद मुरेठा बांधे, हाथों में धान के बीजों का मूठ लिए सामान्य परिधानों में कीचड़ पानी से भरे खेतों में रोपनी में जुटे थे। साथ में डीन डॉ मयंक राय, निदेशक अनुसंधान डॉ अनिल कुमार सिंह, निदेशक डॉ रामदत्त, धान वैज्ञानिक डॉ नीलांजय समेत वैज्ञानिकों एवं छात्रों की टीम धान की रोपाई में साथ दे रहे थे। मौका था विवि में छात्रों को व्यवहारिक कृषि ज्ञान देने को लेकर धान रोपाई मिलन कार्यक्रम का। इस दौरान सभी ने खेतों में धान की रोपनी की। मौके पर छात्रों ने पैडलिंग, ले आउट, डिजाइनिंग और वैज्ञानिक तरीके से रोपनी का प्रशिक्षण लिया। छात्रों को प्रयोगशाला से निकलकर खेत की वास्तविकताओं से जोड़...