मुरादाबाद, मई 26 -- श्री हरि विराट संकीर्तन सम्मेलन समिति ने व्हाइट हाउस में पुरुषोत्तम मास महोत्सव आयोजित किया। इसमें संगीतमय भजन माला की प्रस्तुति ने सभी को झूमने के लिए विवश कर दिया। बीच में हरे कृष्ण हरे कृष्ण , कृष्णा कृष्णा रहे हरे...के जयघोष से पूरा पंडाल ही राधा कृष्ण की भक्ति रूपी सरोवर में गोते लगाने लगा। भजन संध्या का आरंभ आचार्य डा. जगदीश प्रसाद कोठारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। साज की टीम ने धुनों से पूरा माहौल भक्तिमय बनाया। अब लोगों की बेचैनी मुख्य गायक सौरभ भैया एवं दिनेश भैया को सुनने की होने लगी। इसी दौरान दोनों भाई मंच पर आए तो लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया। यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास महोत्सव आज उन्होंने भी जल्द माइक संभालते हुए सुनाया'ले चल अपनी नगरिया,अवध बिहारी सांवरिया' और 'ऐ लाड...