रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दर्जाधारी सीमा चौहान और महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाकर उन्हें नीति निर्माण में भागीदारी का अवसर देगा। सीमा चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं रहेंगी, बल्कि सदनों में बैठकर नीति निर्धारण करेंगी। यह भी पढ़ें- भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम क...