रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम कौस्तुभ मिश्रा को सौंपा। शिवसेना के कुमाऊं मंडल की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी कानून को वापस लिया जाए। साथ ही जातिगत आधार पर लागू आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर आर्थिक आधार पर नई आरक्षण व्यवस्था लागू की जाए। मांग की गई कि नई व्यवस्था में दिव्यांगों, शहीदों के आश्रितों, अनाथों और सभी जाति, वर्ण एवं धर्म के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण का लाभ दिया जाए। इसके अलावा पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की भी मांग की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई ...