लखनऊ, मार्च 8 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता व्यंग्यकार पंकज प्रसून की कविता लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं को श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट , कोलकाता द्वारा आयोजित राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस प्रतियोगिता की संयोजक एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट की हिंदी अधिकारी शैली ने बताया कि देश भर के कवियों की एक हजार से अधिक प्राप्त कविताओं में से तीन कविताओं का चयन ज्यूरी द्वारा किया गया था। कवि पंकज प्रसून को तृतीय पुरस्कार स्वरूप पच्चीस हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। उसे उनकी अनुपस्थिति में कोलकाता के वरिष्ठ साहित्यकार सुरेश चौधरी ने ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.