'लखपति दीदी योजना से महिलाएं होंगी सशक्त'
अल्मोड़ा, जुलाई 28 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। भाजपा महिला मोर्चा ने ताड़ीखेत में लखपति दीदी सम्मेलन किया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। कहा कि लखपति दीदी योजना से महिलाएं सशक्त होंगी। मुख्य अतिथि विधायक डा. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें लगातार महिला उत्थान के लिए कार्य कर रही है। तमाम योजनाओं के माध्यम से अब महिलाएं सशक्त हो रही हैं। श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश पंत ने सरकारी योजनाओं का लाभ आम महिला तक पहुंचाने पर जोर दिया। जिला प्रभारी अंजू भुड्डी ने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य कर रही है। प्रदेश मंत्री विमला रावत ने महिला समूहों से स्वरोजगार एवं आजीविका संबंधित योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। यहां सह प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.