मुजफ्फरपुर, मार्च 26 -- बोचहां। उच्च माध्यमिक विद्यालय सहिला हथौड़ी सभागार कक्ष में गुरुवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपीएससी परीक्षा में उत्कृष्ट रैंक से चयनित ठिकहीं ग्राम निवासी डॉ. वसीमुर रहमान को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय प्रधान तारिक अनवर रिजवी ने डॉ. वसीमुर रहमान को फूलों का गुलदस्ता, माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डॉ. रहमान ने इंटर परीक्षा में सफल छात्रों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। संकुल समन्वयक शशि सिद्धेश्वर, शिक्षिका पूजा कुमारी, संगीत शिक्षक संजय पोद्दार, डॉ. वसीमुर रहमान के पिता डॉ. सउद आजम रहमानी, एखलाकुर्ररहमान, सांसद प्रतिनिधि अनिश शाही, भूमिदाता रामबाबू शाही, सेवानिवृत्त शिक्षक अमरेंद...