'लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद मिली है आजादी'
अल्मोड़ा, अगस्त 16 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। जिले भर में शनिवार को देश का 80 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों, कार्यालयों व अन्य जगहों पर ध्वजारोहण कर देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लंबे संघर्ष और बलिदानों के बाद ही हमें यह आजादी प्राप्त हुई है। कलेक्ट्रेट में डीएम अंशुल सिंह ने ध्वजारोहण किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया। यहां दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, गोविंद पिल्खवाल भी रहे। मल्ला महल में कलाकारों व छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रवि रौतेला, ललित लटवाल आदि रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबे सभी एसएसपी चंद्रशेखर घोडके ने पुलिस लाइन में तिरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.