'लंबित विवेचना निपटाओ, ई-साक्ष्य का शत-प्रतिशत उपयोग करो'
अलीगढ़, अगस्त 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज जादौन ने गुरुवार रात को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार कक्ष में जिले के राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। इसमें 60 व 90 दिन से अधिक समय से लंबित विवेचनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। साथ ही ई-साक्ष्य के प्रभावी, शत-प्रतिशत उपयोग, डिजिटल साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन और विवेचनाओं में तकनीकी संसाधनों के प्रयोग करने पर जोर दिया। बैठक में एसएसपी ने सावन मास व कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतर्क निगरानी व श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के संबंध में भी दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा हत्या, लूट, छिनैती सहित अन्य गंभीर अपराधों की समीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.