ललितपुर, नवम्बर 24 -- मड़ावरा। सीओ कृष्ण कुमार मिश्रा ने सोमवार को सभी उपनिरीक्षकों और विवेचकों की बैठक आयोजित की। इसमें मुकदमे की लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के लिए थानाध्यक्ष मंडावरा अशोक कुमार वर्मा और थाना प्रभारी मदनपुर राजपाल सिंह को निर्देशित किया। सीओ ने उपनिरीक्षकों एवं विवेचकों से कहा कि मुकदमे में लंबित विवेचनाओं के क्रम में साक्ष्य संकलन और चार्जशीट तैयार करने की कार्रवाई को विवेचक गंभीरता से लें। लंबित प्रकरणों को अविलंब निस्तारण करते हुए आरोप पत्र और आख्या क्षेत्राधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करें। वहीं महिला अपराधों पर कार्रवाई करने एवं थाने में आने वाली महिला फरियादियों से विनम्रता से पेश आने का निर्देश दिया। थानाध्यक्षों को महिला अपराधों में तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.