लखनऊ, जून 16 -- स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने मंगलवार को कहा कि रोहित शर्मा भारतीय वनडे टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं और इसका कारण सिर्फ बल्लेबाजी नहीं बल्कि उनकी नेतृत्वक्षमता और अनुभव भी है जिसका कप्तान शुभमन गिल पर अच्छा असर पड़ता है। पिछले साल रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही वनडे में रोहित का भविष्य और 2027 वर्ल्ड कप के लिए उनकी तैयारी चर्चा का विषय रही है। इस प्रारूप में रोहित का प्रदर्शन हाल के दिनों में अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अपनी पिछली चार वनडे पारियों में सिर्फ 77 रन बनाए हैं।'रोहित शर्मा का असर सभी पर पड़ता है' अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले बहुतुले ने संवाददाताओं से कहा, ''रोहित शर्मा एक अनुभवी खिलाड़ी हैं, वह एक चैंपियन क्रिकेटर हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने अनुभव ...