जमशेदपुर, अप्रैल 1 -- सिदगोड़ा स्थित सिदगोड़ा टाउन हॉल में नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर की ओर से 'रोल ऑफ सिविल डिफेंस इन डिजास्टर' विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। अपने संबोधन में पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि सिविल डिफेंस केवल सरकारी इकाई नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा का मजबूत आधार है, जो हर संकट में लोगों की मदद करता है। उन्होंने नागरिकों को आपदा प्रबंधन की बुनियादी जानकारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया और स्वयं भी प्रशिक्षण लेने की इच्छा जताई।कार्यशाला में चीफ वार्डन अरुण कुमार और डिप्टी सहायक वार्डन केके. सिन्हा ने आग, बाढ़, भूकंप व सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपदाओं से निपटने के उपाय बताए। प्रतिभागियों को फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड और राहत-बचाव से जुड़ी तकनीकों का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.