रांची, जनवरी 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा में गुरुवार को रोबोटिक्स प्रतियोगिता 'रोबोसागा' का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों और विशेषज्ञों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान रोबोटिक्स और एआई पर आधारित 24 घंटे का हैकाथॉन, तकनीकी प्रदर्शनी और कार्यशालाएं आयोजित की गईं। छात्रों द्वारा विकसित रोबोटिक प्रोटोटाइप्स ने दर्शकों को डिजाइन और तकनीक की बारीकियों से रूबरू कराया। प्रतियोगिताओं में टीम बोन्स ने प्रथम, टीम सेंसर स्क्वाड ने द्वितीय और टीम फ्यूरियस फोर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व उद्घाटन सत्र में डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को असफलताओं से न घबराकर निरंतर सीखने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विशेषज्ञ सत्र में प्रभास राज पाणिग्रही और जी ओम प्रसाद दोरा ने रोबोटिक्स के भविष्य पर चर्चा क...