गंगापार, मार्च 17 -- सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जन आक्रोश जत्थे का मंगलवार को सहसों चौराहे पर स्वागत हुआ। इसके बाद सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर जन सभा आयोजित की गई।जत्थे का नेतृत्व कर रहे माकपा केंद्रीय कमेटी सदस्य कॉ. हीरालाल यादव ने कहा कि हमारी रोजी-रोटी की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन हो रहा है। सरकार नए-नए कानून लाकर चीजें और कठिन बना रही है। विद्युत संशोधन कानून लाकर पूरी बिजली को ही प्राइवेट हाथों में देना चाहती है जिससे आम जनता पूरी तरह से कॉरपोरेट के रहमो-करम पर निर्भर हो जाएगी। माकपा जिला सचिव अखिल विकल्प ने कहा कि इन सवालों पर माकपा पूरे देश भर में जत्थे निकाल कर आम मेहनतकश को एकजुट कर रही है। क्षेत्रों में जत्था निकाल कर जनसंपर्क किया जा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.