प्रयागराज, फरवरी 14 -- प्रयागराज। आर्य कन्या पीजी कॉलेज में हार्टफुलनेस एडुकेशन ट्रस्ट के विशेषज्ञों ने छात्राओं को ज्ञान के साथ ध्यान की परम्परा का महत्व बताया। मुख्य अतिथि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका दास ने कहा कि सद्‌चिन्तन व्यक्ति को रोग एवं गम्भीर बीमारियों से बचाता है। हार्ट, बीपी, शुगर जैसी बीमारियां तनाव युक्त चिन्तन की ही परिणिति है। ज्योति मिश्रा ने नियमित योग एवं ध्यान को शारीरिक व मानसिक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत बताया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने छात्राओं को अच्छा साहित्य पढ़ने एवं नियमित व्यायाम करने की सलाह दी। अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने की। संचालन चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अमित पांडेय ने किया। कार्यक्रम में आर्य समाज चौक के प्रधान रवीन्द्र जायसवाल, मदन श...