नई दिल्ली, अगस्त 23 -- आप Robots को रेस्टोरेंट में खाने पसोरते, फैक्ट्रियों में सामान एक जगह से दूसरी जगह ले जाते तो जरूर देखा होगा, लेकिन अब रोबोट्स खेल के मैदान में भी झंडे गाड़ रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने दुनिया के सबसे धावक उसेन बोल्ट (Usain Bolt) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यानी अब रोबोट्स ने अब खिलाडियों के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। दरअसल, बीजिंग में हुए 'वर्ल्ड ह्यूमैनॉइड रोबोट गेम्स' में एक चीनी ह्यूमैनॉइड रोबोट ने लोगों को हैरान कर दिया। इस रोबोट ने 100 मीटर की दौड़ सिर्फ 9.39 सेकंड में पूरी करके जमैका के स्प्रिंटिंग लेजेंड उसेन बोल्ट के 9.58 सेकंड के मशहूर वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस का वीडियो भी तेजी से वायरल हो गया। यह कहना गलत नहीं होगा कि रोबोट का यह कारनामा देखकर दिग्गज धावक उसेन बोल्ट भी ह...