अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता ताले, तालीम और क्रिकेट के जूनून के लिए पहचाने जाने वाले अलीगढ़ में अब लॉन टेनिस की सनसनीखेज वापसी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय टेनिस दिवस के अवसर पर अलीगढ़ के खेल संघों और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी गेम्स कमेटी द्वारा जारी हालिया डेटा व अध्ययन में यह सुखद बदलाव सामने आया है। कभी केवल संभ्रांत वर्ग या गिने-चुने लोगों तक सीमित रहने वाला यह खेल आज अलीगढ़ के बच्चों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और कामकाजी पेशेवरों की लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन चुका है。 यह भी पढ़ें- नवागत ज़िला क्रीड़ा अधिकारी का स्वागतयूनिवर्सिटी टेनिस कोर्ट की व्यवस्था यूनिवर्सिटी टेनिस कोर्ट (एएमयू गेम्स कमेटी) सिविल लाइंस स्थित एएमयू कैंपस का यह ऐतिहासिक टेनिस कोर्ट जिले का सबसे बड़ा और पेशेवर इंफ्रास्ट्रक्चर है। यहां सुसज्जित क्ले और हार्...