'रूबरू' में आज आध्यात्म पर डॉ मोनिका देंगी ज्ञान
रांची, मई 26 -- रांची। डंगराटोली के स्वर्गभूमि बैंक्वेट हॉल में बुधवार को होने वाले आध्यात्मिक कार्यक्रम 'रूबरू' के लिए हरि ओम स्माइल्स की संस्थापिका डॉ. मोनिका सिंघल मंगलवार को रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर लोगों ने बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। यहां से वह डोरंडा स्थित कल्पतरू वृक्ष के पास पहुंचीं और पूजन किया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क रहेगा। मौके पर विकास अग्रवाल, अमित शर्मा, रोहित शारडा आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट में भारतीय विरासत और आध्यात्म के दर्शन होंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.