बलिया, फरवरी 13 -- बलिया, संवाददाता। अपने नाम के चलते असहज महसूस कर रहे पंदह ब्लाक के गांव 'रूपवार तवायफ' को नया नाम मिलने की उम्मीद जग गई है। शुक्रवार को गांव में हुई खुली बैठक में गांव का नाम 'देवपुर' करने का प्रस्ताव पारित हुआ। ग्राम पंचायत खड़सरा का न्याय पंचायत 'रूपवार तवायफ' है। उसका नाम बदलने की सुगबुगाहट काफी दिनों से चल रही थी। एडीओ पंचायत की मौजूदगी में शुक्रवार को ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। इसमें गांव का नाम बदलकर देवपुर करने का निर्णय हुआ है। एडीओ पंचायत ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से पारित प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेजा जाएगा। वहां से शासन का जैसा निर्णय होगा, उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी। ग्रामीणों का कहना था कि गांव का नाम सार्वजनिक रूप से कहीं रखने में संकोच होता था। महिलाओं को और भी शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी। काफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.