'रिजीम चेंज' मांगने वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार का एक्शन
नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सरकारी नौकरी को लेकर एक अहम आदेश जारी कर दिया है। इस नियम का प्रदेश के युवाओं पर बड़ा असर पड़ने वाला है। दरअसल सरकार ने हाल ही में नए नियम जारी कर सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती के लिए कैरेक्टर वेरिफिकेशन के नियमों को सख्त कर दिया है। इस नए आदेश के तहत 'हिंसक तरीकों से सत्ता परिवर्तन' की मांग करने वाले या ऐसी गतिविधियों में शामिल लोगों के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं। यानी रिजीम चेंज की मांग करने वालों को भी सरकारी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक नए नियमों को इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जारी किया गया है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम देवराज ने हाल ही में इससे जुड़े दिशानिर्देश जारी किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.