पीटीआई, मार्च 8 -- राजस्थान में एक पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर जूनियर पुलिसकर्मी द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने पर केस दर्ज करवाया है। पुलिसकर्मी का आरोप है कि एक मीटिंग के दौरान जूनियर ने उनपर जातिसूचक टिप्पणी की। यही नहीं उनका कहना है कि मीटिंग के दौरान उन्हें लगातार नीचा दिखाया गया। बार-बार मना करने के बावजूद भी जातिसूचक टिप्पणी की गई जिससे उन्हें गहरा आघात लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोप सही पाने जाने पर जूनियर पुलिस कर्मी पर एक्शन भी लिया जा सकता है। ज्योति नगर एसएचओ संतारा मीणा ने रविवार को बताया कि 'पुलिस टेलीकम्युनिकेशन्स निदेशक दौलतराम अटल की शिकायत पर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत शुक्रवार को एसपी टेलीकम्युनिकेशन्स नीतू बुगालिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।'मीटिंग में कई सीनियर पुलिस अधिकारी मौ...