नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के राजनीतिक सफर, कांग्रेस में नेतृत्व और चुनावी प्रदर्शन पर सवाल उठाए। उन्होंने राहुल गांधी को 'फेल प्रोडक्ट' बताते हुए कहा कि उन्हें बार-बार लॉन्च करने का प्रयास किया जा रहा है। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं और कांग्रेस की राजनीतिक रणनीति का कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर लगाए गंभीर आरोप राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा को लेकर सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं के दौरान उनकी गतिविधियों और मुलाकातों को लेकर पारदर्शिता का अभाव रहता है। उन्होंने...