'राहुल गांधी का दिमाग चोरी हुआ है, वापस लाने के लिए PM बनाएं कमेटी'; देवेंद्र फडणवीस का तंज
नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चुनाव आयोग पर राहुल गांधी के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान को सामने रखकर संवैधानिक संस्थाओं पर लोगों का भरोसा कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। फडणवीस ने कहा कि उनकी रणनीति लोगों के मन में चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट, भारतीय रिजर्व बैंक और CAG जैसी संस्थाओं को लेकर सवाल खड़े करना है। फडणवीस ने कहा कि इसके बाद अराजकता की स्थिति पैदा कर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर लोगों का भरोसा खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि क्या डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर का बनाया संविधान इतना कमजोर है कि उसके तहत बनी संवैधानिक संस्थाएं खत्म हो जाएं या खत्म की जा सकें। यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ क्या करने जा रहा विपक्ष? 30 सितं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.