गोड्डा, फरवरी 8 -- गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'अर्बन नक्सल' कहा है। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने विपक्ष पर भी हमला बोला। दुबे ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ साजिश रच रहे थे।क्या बोले निशिकांत दुबे बीजेपी सांसद दुबे ने कहा कि विपक्ष अपनी तरह व्यवहार करता है, लेकिन संसद में इस तरह का हंगामा मैंने पहली बार देखा। दुबे ने कहा कि राहुल गांधी एक अर्बन नक्सल हैं। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे की किताब का जिक्र किए जाने पर भी आपत्ति जताई। दुबे ने कहा कि संसद ऐसा मंच है जहां सही बात सही संदर्भ में रखी जानी चाहिए, न कि किसी अप्रकाशित किताब के आधार पर चर्चा की जाए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.