मैहर, नवम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश के दिग्गज राजनेता, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया रविवार शाम धर्मनगरी मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने त्रिकूट पर्वत पर विराजमान मां शारदा शक्तिपीठ के दरबार में हाजिरी लगाई और विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इससे पहले वे प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट पहुंचे थे, जहां उन्होंने भगवान कामदगिरि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां शारदा के दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए राजा भैया ने सनातन संस्कृति, जातिवाद की राजनीति और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कुंडा प्रवास के दौरान विरोध की अटकलों पर बेहद बेबाक और आक्रामक बयान दिए, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।रास्ते में ही हो जात...