पीटीआई, मई 11 -- दिल्ली में एकबार फिर नॉर्थ-ईस्ट की महिलाओं के साथ छेड़छाड और मारपीट का मामला सामने आया है। ताजा मामला नेहरू प्लेस इलाके का है जहां 10 मई को सुबह करीब साढ़े 6 बजे ये घटना हुई। पुलिस का कहना है मामले में आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि यह मामला 10 मई की सुबह करीब साढ़े 6 बजे होटल के बाहर एक चाय की दुकान के पास का है। पुलिस के अनुसार, कालकाजी पुलिस स्टेशन में सुबह करीब 7 बजे इस संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और वहां पर दो महिलाएं मिलीं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती जांच से पता चला है कि महिलाओं पर कथित तौर पर कुछ पुरुषों ने अपमानजनक टिप्पणियां कीं और गालियां भी दीं। ये कहासुनी बाद में मारपीट में तब्दील हो गई।'...