प्रयागराज, फरवरी 18 -- भाजपा कार्यालय सिविल लाइंस में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की जिलास्तरीय कार्यशाला हुई। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करता है और प्रशिक्षण से उसकी क्षमता, दक्षता और वैचारिक स्पष्टता में वृद्धि होती है। यह महाअभियान संगठन की मजबूती, विस्तार और अंत्योदय के लक्ष्य की प्राप्ति में मील का पत्थर सिद्ध होगा। सात मार्च से 15 अप्रैल तक मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यशाला होगी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा की। संचालन दीप द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर काशी क्षेत्र महामंत्री संतोष पटेल, रणजीत सिंह, शशि वार्ष्णेय, डॉ. शैलेष पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, रमेश पासी, नीरज त्रिपाठी, कविता यादव त्रि...