'राष्ट्र के लिए धरोहर से कम नहीं भूतपूर्व सैनिक'
अल्मोड़ा, मार्च 8 -- भूतपूर्व अर्द्धसैनिक संगठन की ताड़ीखेत इकाई की बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का गठन कर सुनील बिष्ट अध्यक्ष चुने गए। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरा रावत ने पूर्व सैनिकों को राष्ट्र का गौरव बताया और उन्हें सम्मानित भी किया। संगठन के लिए मोहन बिष्ट उपाध्यक्ष, जीवन सिंह सचिव, राजेंद्र पांडे कोषाध्यक्ष, डीके पांडे संरक्षक, हीरा सिंह उप संरक्षक चुने गए। जिलाध्यक्ष तारा दत्त शर्मा की अध्यक्षता में अर्द्धसैनिक बलों के पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने तथा पैरामिलिट्री के पूर्व सैनिकों के लिए भी झंडा दिवस मनाने की मांग उठी। पूर्व सैनिक सूबेदार हरी सिंह नेगी ने सैन्य अस्पताल रानीखेत की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही। कहा कि व्यवस्थाएं पूरी नहीं होने से पूर्व सैनिकों को परेशानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.