मेरठ, दिसम्बर 6 -- सरधना। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को 'राष्ट्रीय मृदा दिवस' के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विभाग के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने मृदा संरक्षण के महत्व पर संदेश देते हुए धरती को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 वीं की छात्रा राजश्री ने प्रार्थना सभा में मृदा संरक्षण से जुड़े विचार प्रभावी रूप से प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की प्रभारी आकांक्षा भटनागर ने विद्यार्थियों को मृदा क्षरण, रासायनिक खाद के दुष्प्रभाव, जैविक खाद और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी के नमूनों और उसकी विभिन्न परतों के बारे में भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया। विद्यालय प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने भी विद्यार्थियों को मृदा संरक्षण की आवश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.