नई दिल्ली, मई 10 -- 4 मई को तमिलनाडु में आए चुनावी नतीजों के बाद एक बड़ा राजनीतिक उठापटक का खेल शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस के साथ लेफ्ट और दूसरी पार्टियों ने टीवीके को समर्थन दे दिया, लेकिन वीसीके ने चुप्पी साधे रखी। आखिर में शनिवार को वीसीके ने भी विजय थालापति की टीवीके को समर्थन दे दिया। वीसीके से समर्थन मिलने के बाद विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा एक बार फिर से पेश किया और राज्यपाल ने उसे स्वीकार कर लिया। अब सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है कि 4 मई से लेकर 8 मई तक वीसीके ने चुप्पी क्यों साधे रखी। अब वीसीके का टीवीके को समर्थन देने की सबसे बड़ी वजह सामने आ गई है।'राष्ट्रपति शासन नहीं लगना चाहिए' वीसीके ने विजय थालापति की टीवीके को समर्थन देने की वजह बता दी है। टीवीके ने कहा कि वो तमिलनाडु में कोई संवैधानिक संकट नहीं चाहते थ...