नैनीताल, मई 19 -- मुक्तेश्वर, संवाददाता। आईवीआरआई मुक्तेश्वर की ओर से मंगलवार को रामगढ़ ब्लॉक के ग्राम खेरदा में किसानों के लिए 'संतुलित उर्वरक उपयोग एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन' विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान किसानों को मिट्टी परीक्षण, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक खेती तथा मिट्टी की उर्वरता संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक के निर्देशन में किया गया। डॉ. मनीष तोमर और उनकी टीम ने किसानों को मृदा स्वास्थ्य एवं संतुलित उर्वरक उपयोग के संबंध में जानकारी दी। किसानों को बताया कि वर्तमान समय में रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग के कारण मिट्टी की उर्वरता लगातार कम हो रही है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ने के साथ-साथ फसलों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। ऐसी परिस्थितिय...