'राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर'. फिर भड़के अरविंद केजरीवाल, अयोध्या जाने का कर दिया एलान
नई दिल्ली, जून 22 -- उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार पर लगातार हमलावर है। केजरीवाल अब शुक्रवार को राम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर खुद ये जानकारी दी है। केजरीवाल ने इसके साथ ही कहा है कि अयोध्या श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से हर सनातनी बेहद दुखी है। वहीं इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि राम मंदिर में करोड़ों हिंदुओं की आस्था है। उसी राम मंदिर से करोड़ों रुपये के चंदे की चोरी हो गई, लेकिन एक भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। सरकार किसे बचा रही है? इस पाप में शामिल लोग कितने भी बड़े क्यों न हों, उन्हें सीधे जेल में डालो। करोड़ों लोगों की आस्था की रक्षा जरूरी है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.