'राम भक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या को क्या धार्मिक नगरी बनाएंगे' CM योगी का अखिलेश यादव पर पलटवार
हाथरस, जून 28 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। हाथरस में 548 करोड़ रुपये की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या पहले ही दुनिया भर में अपनी नई पहचान बना चुकी है। योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के उस बयान पर निशाना साधा, जिसमें उन्होंने सत्ता में आने पर अयोध्या को "बेमिसाल धार्मिक नगरी" बनाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष का बयान पढ़ा। वह कह रहे हैं कि उनकी सरकार आएगी तो अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे। आप अयोध्या को धार्मिक नगरी क्या बनाओगे? पहले अपना इतिहास तो देखिए।" यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारियों म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.