नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए रची गई साजिश का ठीकरा सॉफ्टवेयर पर डालने की कोशिश कर रहा है, जो स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने मतदाता सूची के SIR प्रक्रिया को फर्जी बताते हुए इसे तुरंत रोकने, मतदाता सूचियों की निष्पक्ष जांच कराने, मशीन से पढ़े जा सकने वाले आंकड़े सार्वजनिक करने और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की। यह भी पढ़ें- 838 नंबर प्लेट, सड़क पर खून और चीख-पुकार; महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हत्या से खौफ जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का हवाला देते हुए कहा, "मत...