नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- नीता अंबानी का दिवाली सेलिब्रेशन का लुक सामने आया है। जियो वर्ल्ड सेंटर में रिलायंस दीपावली उत्सव में शामिल होने के लिए नीता अंबानी खूबसूरत बनारसी साड़ी को पहनकर रेडी हुईं। मिसेज अंबानी का ये लुक नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। जिसमे उनका रॉयल लुक फिर से चर्चा में हैं। राम नाम के मंत्र से सजी बनारसी साड़ी खास है और इस साड़ी का नाम है रामावली साड़ी। जिसके हर धागे में राम नाम पिरोया गया है। उनके इस खूबसूरती साड़ी की खासियत और लुक को डिकोड किया गया है।नीता अंबानी का दिवाली लुक हुआ डिकोड रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने दिवाली उत्सव के लिए खूबसूरत लाल रंग की बनारसी साड़ी को वियर किया है। जिसे मास्टर कारीगर अजय भोज ने हाथ से बुनकर तैयार किया है। इस ...