प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग उत्थान समिति की ओर से 21 अप्रैल से बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की होने वाली तीन दिवसीय हनुमंत कथा से पहले सोमवार को भव्यता के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसकी खास बात रही कि रामानंद सागर कृत धारावाहिक रामायण में प्रभु श्रीराम की भूमिका निभाने वाले सांसद अरुण गोविल, सीता बनीं दीपिका चिखलिया व लक्ष्मण की भूमिका में रहे सुनील लहरी ने यात्रा की अगुवाई की।समिति के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह ने जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के सामने हनुमानजी की आरती उतारी। साथ ही तीनों पात्रों का माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। सांसद अरुण गोविल ने यात्रा में शामिल होने पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि जिन पर हनुमंत लाल की कृपा हो जाती है, उन पर प्रभु श्रीराम की कृपा हो जाती है। यह भी पढ़ें- भव्य कल...