नई दिल्ली, जुलाई 24 -- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' (Ramayana) का ट्रेलर आज यानी 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। 'रामायण' को लेकर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। हर कोई नितेश तिवारी की इस मच अवेटेड फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में 'रामायण' के ट्रेलर को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी बज देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल 'रामायण' में सीता का रोल निभाकर घर-घर में पहचानी जाने वाली दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी के नए वर्शन में साई पल्लवी के सीता का आइकॉनिक रोल निभाने पर अपनी राय दी है।साईं पल्लवी के सीता के रोल पर बोलीं दीपिका? दीपिका चिखलिया ने हाल ही में 'वैरायटी इंडिया' को अपना इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में, दीपिका ने अरुण गोविल के राजा दशरथ के तौर पर 'रामा...