नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर रोज नए कीर्तिमान रचती जा रही है। बीते शनिवार (7 नवंबर) को नमित मल्होत्रा की 'रामायण' ने 151 करोड़ 77 लाख रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया। यह इस फिल्म की रिलीज के बाद से लेकर अभी तक का इसका हाईएस्ट सिंगल डे कलेक्शन था। इस आंकड़े ने 'रामायण' को बॉलीवुड की एक दिन के भीतर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों की लिस्ट में चौथे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। तकरीबन 4 हजार करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने शाहरुख खान की 'जवान' को पछाड़कर यह पोजिशन हासिल की है।रामायण ने तोड़ा जवान का रिकॉर्ड साल 2023 में आई शाहरुख खान की 'जवान' ने रिलीज के बाद तीसरे दिन कुल मिलाकर 144 करोड़ 22 लाख रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था। रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ...