नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- लीजेंडरी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल इस मूवी में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। तीनों का ही लुक सोशल मीडिया पर लीक हो चुका है, लेकिन अभी मेकर्स ने इसका टीजर और इसके ऑफिशियल पोस्टर रिलीज नहीं किए हैं। पहले जहां इस फिल्म की रिलीज डेट जनवरी 2027 के आसपास बताई जा रही थी, वहीं अब इस फिल्म के बारे में कुछ और लेटेस्ट अपडेट आए हैं जो आपको जानने चाहिए।ऑडियंस को करना होगा थोड़ा वेट भले ही फिल्म पर विकी कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का काम पूरा हो चुका है, लेकिन अभी भी इसका फर्स्ट लुक देखने के लिए ऑडियंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। खबरों की मानें तो 'लव एंड वॉर' का फर्स्ट लुक इसी साल नवंबर में रिलीज किया जा सकता है। मिड-ड...