नई दिल्ली, अगस्त 20 -- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाया है। अब इस बीच रणबीर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी आई है। साल 2022 में रिलीज हुई रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 को लेकर अब खबर आ रही है कि इसका दूसरा पार्ट आने वाला है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी इसकी तैयारी कर रहे हैं।ब्रह्मास्त्र 2 पर काम होगा शुरू रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर, नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 2 की शूटिंग जनवरी 2027 तक खत्म कर देंगे। इसके बाद रणबीर, ब्रह्मास्त्र 2 पर काम शुरू करेंगे। रणबीर फिल्म में 2 किरदार निभाएंगे शिवा और देव। यह भी पढ़ें- रणबीर की रामायण के ट्रेलर से इम्प्रेस नहीं महाभारत के युधिष्ठिर, बोले- मुश्किल..दीपिका-अमृता बनकर ले सकती हैं एंट्री खबर यह भी है कि इस सीक्वल के लिए अय...