बदायूं, मार्च 28 -- उझानी रोड स्थित श्री संकट मोचन बालाजी दरबार में हनुमान जन्मोत्सव एवं मंदिर के 27वें वार्षिक महोत्सव के अवसर पर संगीतमय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिवस पर हरि बाबा बांध धाम से पधारे प्रवक्ता पं. दिनेश मोहक शास्त्री ने प्रभु के नाम की महिमा और गुरु महिमा का भावपूर्ण वर्णन कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा व्यास ने त्रेतायुग में राजा दशरथ और माता कौशल्या के घर चैत्र शुक्ल नवमी को हुए प्रभु श्री राम के जन्म प्रसंग का वर्णन किया। इस दौरान मंदिर परिसर भय प्रगट कृपाला के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। संयोगवश रामनवमी का पर्व होने के कारण अयोध्या धाम में भगवान सूर्य द्वारा किरणों से किए गए अभिषेक की चर्चा भी हुई। इस अवसर पर अंशुमान उपाध्याय, बरखा रस्तोगी, प्रतिभा शर्मा, प्रतीक्षा उपाध्याय, मितांश गुप्ता, अमित पाठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.